डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में बारिश के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 10 वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के बिशम्भर बीघा गांव की है, जहां बारिश के दौरान घर से खेत की ओर शौच के लिए गए 10 वर्षीय बालक पवन कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

वहीं, दूसरी घटना थरथरी थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव की है। यहां ललित कुमार बारिश के दौरान खेत की ओर काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर खेत में गिर गए।
परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
डीएनबी भारत डेस्क