नालंदा में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, गोइठवा नदी किनारे युवक को नंगा कर पीटा, 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा में दबंगों की हैवानियत का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को बीच रास्ते से अगवा कर नदी किनारे ले जाया गया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना बिहार थाना क्षेत्र के शारदा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जनपुरा गांव निवासी अर्जुन यादव का पुत्र गुड्डू कुमार है।पीड़ित गुड्डू कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में पहुंचे युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अगवा कर गोइठवा नदी की ओर ले गए।

नालंदा में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, गोइठवा नदी किनारे युवक को नंगा कर पीटा, 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप 2वहां उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पिटाई की गई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचा, लेकिनलोकलाज के डर से थाने में शिकायत नहीं की।

नालंदा में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, गोइठवा नदी किनारे युवक को नंगा कर पीटा, 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप 3मगर शुक्रवार को जब उसका निर्वस्त्र वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तब वह बिहार थाना पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा है।

Share This Article