नालंदा: मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या

DNB Bharat Desk

 

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका, बिहार थाना क्षेत्र के हवेली खंधा की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में अपराधियों का तांडव शनिवार को देखा गया। नालंदा जिले में पिछले 12 घंटे में तीन लोगों की हत्या से पूरा इलाका थर्रा उठा है। जिसमें महज 6 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मार कर हत्या की गया और एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या 2बिहार थाना क्षेत्र इलाके के हवेली खंधा में मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अपराधियों ने बिहार थाना चेक पोस्ट से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। वही इस घटना के संबंध में चश्मदीद कुंदन सिंह ने बताया कि कुंदन सिंह और विशाल सिंह साथ में खेत देखने के लिए हवेली खंधा गए थे।

नालंदा: मुरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के पुत्र विशाल सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या 3खेत देखकर लौट के क्रम में पूर्व से घात लगाए चाचा गुड्डू सिंह और भतीजा हैप्पी जुलेश सिंह ने देखते ही हाथापाई और गोलीबारी करना शुरू कर दिया। चाचा भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटक की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी समेत भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को घटा स्तर पर तैनात किया गया हालांकि थोड़ी देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वहीं सदर डीएसपी नरुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टि में विशाल सिंह की हत्या चाकू मार कर की गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article