नालंदा: मामूली विवाद में घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पानीपत से लौटा था मृतक, एक आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही अपराधियों के हौसले फिर से बुलंद हो चुके हैं ताजा मामला नालंदा जिला का है जहां भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के मोरातालाव गांव में मामूली से विवाद को लेकर युवक की घर में घुसकर  पीट-पीटकर हत्या कर दी.

 युवक पिछले 1 साल से पानीपत में रहकर मजदूरी करता था और वह शनिवार को ही पानीपत से अपने गांव मोरातालाब लौटा था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिछले तीन सालों से अपने ही गोतिया से गली और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. 

नालंदा: मामूली विवाद में घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पानीपत से लौटा था मृतक, एक आरोपी गिरफ्तार 2यही विवाद फिर से रविवार की देर शाम तूल पकड़ लिया और इसी विवाद में घर में घुसकर युवक पवन पासवान की ईट पत्थरो से पिट पिट कर हत्या कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने लेकर आरोप लगाया.

नालंदा: मामूली विवाद में घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पानीपत से लौटा था मृतक, एक आरोपी गिरफ्तार 3 परिजनों ने आरोपी सरयुग पासवान के ऊपर भी ईट पत्थरों से हमला कर दिया. गनीमत यह रही की पुलिस मौके के पर मौजूद थी अन्यथा मॉब लिंचिंग की घटना भी घट सकती थी. परिजनों ने बताया कि उसका गोतिया दबंग प्रवृत्ति का है अक्सर वह किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहता है.

नालंदा: मामूली विवाद में घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पानीपत से लौटा था मृतक, एक आरोपी गिरफ्तार 4घटना की जानकारी मिलने पर भागनबीघा थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं इस मामले में फिलहाल सरयुग पासवान की गिरफ्तारी हुई है. मौके पर स्पेशल की टीम को बुलाया गया है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article