भगवानपुर: कक्षा 4 व 5 के शिक्षकों का हुआ अकादमिक संवर्धन, बेहतर शिक्षण के दिए गए टिप्स

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय): कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेहदौली में शनिवार को कक्षा चार एवं पांच के शिक्षकों के लिए अकादमिक संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल को विकसित करना, पढ़ाने के नए तरीकों से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों की सीखने संबंधी जरूरतों को समझकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना था।

कार्यक्रम के दौरान समन्वयक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अकादमिक संवर्धन शिक्षकों को बेहतर शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे शिक्षक बच्चों की सीखने की क्षमता और जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रभावी ढंग से पढ़ा सकेंगे।

भगवानपुर: कक्षा 4 व 5 के शिक्षकों का हुआ अकादमिक संवर्धन, बेहतर शिक्षण के दिए गए टिप्स 2कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं और कठिन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके समाधान के उपाय बताए। साथ ही, शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में नए प्रयोग और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को नियमित एवं व्यवस्थित शिक्षण के लिए मासिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर सुमन कुमार, मो. सलीम, नसीम, गोपाल, अरविंद, विनोद, ज्योति, अजनीश, राकेश, शानू, पूनम, विजय एवं मुस्लिम अंसारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे

Share This Article