भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने किया राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण,जू सफारी में वन्यजीवों और नेचर सफारी में प्राकृतिक सुंदरता का लिया आनंद

DNB Bharat Desk

नालंदा के राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और वन्यजीवों को करीब से देखा। राजगीर की खूबसूरत वादियों और जैव विविधता ने खिलाड़ियों को खासा आकर्षित किया।

- Sponsored Ads-

भ्रमण के दौरान रिंकू सिंह ने जू सफारी में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखना रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने किया राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण,जू सफारी में वन्यजीवों और नेचर सफारी में प्राकृतिक सुंदरता का लिया आनंद 2उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों से प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। खिलाड़ियों के आगमन से राजगीर पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article