डीएनबी भारत डेस्क
शनिवार की अहले सुबह से ही नवरात्र पूजा को लेकर सिमरिया गंगा नदी तट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सहित बरौनी रिफाइनरी जा रही 350 टन वजनी डिपेनाइजर विसिल को थर्मल से एफसीआई थाना के पास शिफ्ट करने को लेकर सड़क पर यातायात प्रभावित होने की वजह से सुबह से ही जीरोमाइल से सिमरिया सिक्स लेन पुल जाने वाली सड़क पर जाम लग गया।
सुबह से ही जाम लगने से जाम सिमरिया से बीहट तक एक लेन सड़क पूरी तरह से जाम रहा।इस दौरान चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन चालक के द्वारा ओवरटेकिंग करने की वजह से जाम बढ़ता चला गया। वही सुबह में हुई तेज बारिश के कारण चकिया थर्मल आरओबी के पूरब सर्विस लेन सड़क पर वारिश का पानी जमा होने से वाहन का गुजरने में कठिनाई होने से सड़क पर जाम बढ़ता चला गया। नतीजा यह हुआ कि सुबह से शाम तक जीरोमाइल से सिमरिया पुल जाने वाली लेन सड़क पर जाम का नजारा लगा रहा।रुक रुक कर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वही गंगा नदी तट पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से गंगा नदी तट पर भीड़ अधिक होने की वजह से गाड़ी लगाने और पैदल चलने का जगह नहीं मिल रहा था।
नवरात्र पूजा को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर पवित्र गंगा जल पूजा करने के लिए अपने घर को ले गए। सड़क जाम की वजह से लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पडा़ । बहुत से लोग जाम की वजह से मटिहानी, रुपनगर सहित आसपास के अन्य गंगा घाट पर जाकर स्नान किए। सड़क जाम हटाने को लेकर चकिया थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दास, एफसीआई थाना सुबोध कुमार दलबल के साथ सड़क पर जाम हटाने में लगे रहे। पुलिस के द्वारा लाख कोशिश के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था धीरे धीरे बहाल किया गया। सिमरिया से बरौनी रिफाइनरी जा रही 350 टन वजनी डिपेनाइजर विसिल वाहन को चकिया थर्मल से अहले सुबह बीहट एफसीआई थाना के समीप लाया गया।इस दौरान एक लेन को कुछ पल के लिए रोक दिया गया।
इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालक द्वारा ओवरटेकिंग की वजह से जाम बढ़ता चला गया। चकिया थर्मल एवं एफसीआई बीहट के पास बना सर्विस लेन सड़क जर्जर होने की वजह से सड़क पर जाम लगता चला गया। चकिया थर्मल के पास सर्विस लेन सड़क पर भारी वारिश की वजह से सड़क पर पानी जमा हो गया।जो वाहन चालकों के लिए और सड़क जाम की वजह बना।एनएच विभाग एवं निर्माणधीन आरओबी निर्माण कंपनी द्वारा सर्विस लेन सड़क की मरम्मती नहीं किया जा रहा है।
चकिया थर्मल आरओबी पुल के एक लेन ढलाई की वजह से चालू नहीं हो रहा है। अगर एक लेन सड़क पुल की ढलाई हो जाती तो सड़क पर जाम की समस्या से निजात मिल सकता है।आने वाले कल्पवास मेला के पहले सर्विस लेन सड़क की मरम्मती, चकिया थर्मल आरओबी का एक लेन चालू करने से जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। जिला प्रशासन द्वारा ससमय सर्विस लेन सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए ताकि कल्पवास मेला के दौरान जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। साथ ही बीहट, मल्हीपुर, चकिया, सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर सहित अन्य जगहों पर ट्रैफिक पुलिस को लगाया जाए।
जीरोमाइल गोलंबर से सिमरिया सिक्स लेन पुल जाने वाली सड़क पर जाम रहने की वजह से सुबह सुबह हथिदह, पटना ट्रेन, परीक्षा देने वाले लोगों का ट्रेन और परीक्षा छूट गया। बीहट से सिमरिया घाट एवं पुल पार करने में पन्द्रह मिनट की जगह दो घंटे से अधिक समय लग रहा था।हर कोई परेशान दिखाई पड़ रहा था।जाम में कई एम्बुलेंस वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा।कई वाहन चालकों ने वाहन को घूमाकर दूसरे रुट से अपने गंतव्य स्थान के लिए गए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट