करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुरथाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार की शाम बिजली का करंट लगने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 भगवानपुर निवासी रंजन साह के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि वार्ड संख्या 5 में विद्युत प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से वह झुलस गया।

- Sponsored Ads-

करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2उसे इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर थाने के एसआई वीरेन्द्र कुमार सिंह शव को जब्त कर लिया। पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मृतक एक भाई व दो बहन है।उसकी मां सीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article