समस्तीपुर: रोसड़ा सागी गांव की बेटी जहबी रहमान ने नीट में लहराया परचम, 720 में से प्राप्त किए 627 अंक

DNB Bharat Desk

समतीपुर जिले रोसड़ा सागी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जियाउर्हमान सैफी की पुत्री जहबी रहमान ने नीट परीक्षा 2026 में 720 अंकों में 627 अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है।

- Sponsored Ads-

 छात्रा का नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3846 है। वहीं सामान्य में ईडब्ल्यूएस रैंक 365 है। छात्रा की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। एक साधारण परिवार की बेटी द्वारा पटना में रहकर तैयारी करते हुए अपनी प्रतिभा के बूते इस सफलता को अर्जित किया जाना एक बड़ी बात है।

 समस्तीपुर: रोसड़ा सागी गांव की बेटी जहबी रहमान ने नीट में लहराया परचम, 720 में से प्राप्त किए 627 अंक 2छात्रा की सफलता पर सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, राजद के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार, डॉक्टर अबदुस्समद,मामा तनवीर आलम,शब्बीर अहमद सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article