एम्बुलेंस कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित, बरौनी में फ़िर से एम्बुलेंस सेवा हुआ आरम्भ

DNB Bharat Desk

डायल 102 एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा विगत 01 सितम्बर से प्रारम्भ अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 सितम्बर की देर शाम में स्थगित हो गया। मिली जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में संचालित एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर देने से पुनः आवश्यक सेवा की एम्बुलेंस गाड़ी सड़क पर दौड़ने लगी है। इससे आमजनों एवं आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों में ख़ुशी आ गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से आम तौर पर एवं इमरजेंसी में मरीजों को सुविधाओं से लैस गाड़ी लिए तड़पना पड़ता था तब भी कोई गाड़ी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता था और मुंहमांगा राशि लिया जाता था। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कलस्टर लीडर बेगूसराय शुभकल्याण भारद्वाज एवं कृष्ण मुरारी ने एम्बुलेंस कर्मियों के साथ वार्ता कर आश्वस्त किया है कि  कर्मियों द्वारा उठाए गए प्रमुख मांग श्रम अधिनियम के तहत कर्मियों को संचालक कम्पनी द्वारा नवंबर माह से प्रक्रियाएं शुरू कर मानदेय देने की बात कही गई है। तथा अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा।

एम्बुलेंस कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित, बरौनी में फ़िर से एम्बुलेंस सेवा हुआ आरम्भ 2मौके पर चालक राजेश कुमार, गोपाल पासवान, रीतेश सिंह, रंजीत कुमार साह, मुकेश पासवान, ईएमटी रामप्रीत कुमार, मुकेश कुमार पासवान, मनोज कुमार एवं धर्मवीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की लिखित जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीएचएम सीएचसी बरौनी को ईएमटी धर्मवीर कुमार द्वारा दिया गया है। जिसके बाद से बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र में डायल 102 एम्बुलेंस गाड़ी सड़क पर दौड़ने लगी है। अब अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article