भगवानपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 97/26 में वांछित आरोपी, तेलन जोकिया निवासी गोपाल सिंह के पुत्र सचिन कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

भगवानपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Share This Article