किराए के कमरे में चल रहा था अवैध पेट्रोलियम का खेल, बिना नंबर की मिनी टंकी और दर्जनों ड्राम बरामद
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के डुमरा मोहन पंचायत के बगधरूवा गांव में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। गुप्त सूचना पर स्थानीय प्रशासन और शिवाजीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किराए के एक कमरे से भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ से जुड़े ड्राम, गैलन बरामद किया है और एक बिना नंबर की मिनी तेल टंकी बरामद की है।

इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।शिवाजीनगर थानाअध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगधरूवा गांव के एक किराए के मकान में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है।उसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी किया गया।
इस दौरान शिवाजीनगर के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी रंजन कुमार शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार को जांच के दौरान कमरे से करीब 20 प्लास्टिक और टीन के ड्राम, काफी संख्या में गैलन,एवं अन्य सामान बरामद किए गए। इसके अलावा कमरे के बाहर बिना नंबर की एक मिनी तेल टंकी भी बरामद की गई। जांच के दौरान मिनी तेल टंकी में पेट्रोल पाया गया, कमरे में रखे एक टीन के ड्राम में भी भारी मात्रा में पेट्रोल पाया गया।
जांच के बाद बरामद सभी सामानों को जब्त कर सूची तैयार की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान कामोपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुआ है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मकान मालकिन से भी पूछताछ किया गया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट