शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, नौला पिकेट प्रभारी ने की त्वरित कार्रवाई

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला पिकेट प्रभारी शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान ईसापुर टीकापर  गांव निवासी चंदन कुमार पिता जगदीश महतो तथा सुनील कुमार पिता जामुन महतो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सन्हा संख्या 192/25 दर्ज की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article