भगवानपुर: बिना स्वीकृति अवकाश पर जाने पर रोक, BEO ने जारी किया सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर सख्ती कर दी है। बीईओ ने आदेश जारी कर कहा है कि अब कोई भी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक बिना आवेदन स्वीकृत कराए आकस्मिक अवकाश पर नहीं जाएगा। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भगवानपुर द्वारा पत्रांक 129, दिनांक 29.04.2026 से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापक बिना स्वीकृति के आकस्मिक अवकाश पर चले जाते हैं। इससे विभागीय कार्य बाधित हो रहा है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार अधोहस्ताक्षरी से आवेदन की स्वीकृति अनिवार्य है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि अधोहस्ताक्षरी की स्वीकृति के बिना आकस्मिक अवकाश पर न जाएं।

बीईओ ने सभी संबंधितों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा।

Share This Article