परीक्षा से 45 मिनट पहले ई-शिक्षा कोष पर मिलेगा प्रश्नपत्र: पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा में बड़ा बदलाव

DNB Bharat Desk

इस बार प्रारंभिक विद्यालय के सभी कक्षा का प्रश्नपत्र ई शिक्षा कोष पर परीक्षा से 45 मिनट पहले उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा में यह बदलाव किया गया है। इस बार तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका नहीं छपवाई गई है।

- Sponsored Ads-

जवाब लिखने को केवल सादी कॉपियां मिलेगी। इससे पहले केवल पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए ई शिक्षा कोष पर प्रश्नपत्र भेजा जाता था।वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक होगी। कॉपी का मूल्यांकन 19 से 24 मार्च के बीच पूरा कर लिया जायेगा।

परीक्षा से 45 मिनट पहले ई-शिक्षा कोष पर मिलेगा प्रश्नपत्र: पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा में बड़ा बदलाव 2उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, मूल्यांकन पंजी, प्रगति पत्रक में विद्यार्थियों के परिणाम को संधारित करने का कार्य तथा नामांकन पंजी में छात्र-छात्राओं का नाम 25 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा। 30 मार्च को पीटीएम में रिजल्ट साझा किया जाएगा।

Share This Article