यू-डायस डेटा अपडेट को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, 31 दिसंबर तक आंकड़े अपलोड नहीं करने पर होगी कार्रवाई

DNB Bharat Desk

यू-डायस पर बचे बच्चों के आंकड़े अपलोड करने को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक ने पत्र जारी किया है।

- Sponsored Ads-

पत्र में बच्चों, शिक्षकों और अन्य संसाधनों के आंकड़े अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।अपलोड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।इस आलोक में ब्लॉक एमआईएस प्रभारी मिथलेश कुमार ने सभी प्रधान को निदेश दिया है कि इस पत्र का अनुपालन सुनिश्चित करें।

सभी तरह के आंकड़ों की प्रविष्टि शत प्रतिशत नहीं होने की स्थिति में  विभाग अनुशासनिक कार्रवाई के लिए बाध्य होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article