समस्तीपुर : प्री नॉन इंटरलॉकिंग के कारण समस्तीपुर जंक्शन से कोलकाता की तरफ जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित 

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जंक्शन से कोलकाता की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अलग-अलग तिथियां में यह ट्रेन रद्द की गई है। 13043 मिथिला एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द की गई है। जबकि 13044 मिथिला एक्सप्रेस 20 सितंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 15 234 मैथिली एक्सप्रेस 17 सितंबर को रद्द की गई है।

- Sponsored Ads-

जबकि 15235 हावड़ा दरभंगा एक्सप्रेस 20 सितंबर को रद्द की गई है। जबकि 15236 दरभंगा हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर को रद्द रहेगी। परिचालन में यह बदलाव आसनसोल रेल मंडल में निर्माण कार्य के कारण की गई है।

 प्री नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 8 से लेकर 17 सितंबर और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 18 से 21 सितंबर तक रूट बाधित रहेगी। ऐसे में 13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस 4 से लेकर 16 अगस्त तक 40 मिनट रूट के नियंत्रित होकर परिचालन की जायेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article