डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। आखिर सच क्या है, ये अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

आपको बताते चले की बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के चिल्लाय घाट के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद जफर के पुत्र मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शाहनवाज अपने दोस्तों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत की खबर सामने आई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक के पिता मोहम्मद जफर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को दोस्तों ने घर से बुलाकर ले जाया गया था और यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब तीन लोग एक ही बाइक पर सवार थे, तो सिर्फ उनके बेटे की ही मौत कैसे हो गई, जबकि बाकी दोनों युवक सुरक्षित हैं और उनके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है।फिलहाल तेघरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत हादसा थी या फिर हत्या। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क