भाजपा ने नीतीश कुमार को हटाकर बिहार की जनता के साथ छल किया:- कांग्रेस प्रवक्ता नदीम अंसारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और ऑब्जर्वर नदीम अंसारी ने कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाकर बिहार की जनता के साथ छल किया है।

समस्तीपुर में कॉंग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए नदीम अंसारी ने कहा कि विगत चुनाव में जनता को दिग्भ्रमित कर जैसे भी हो नीतीश कुमार के नाम पर सरकार बना लिया गया लेकिन अब बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बनाकर आरएसएस के एजेंडे पर सरकार चलाना शुरू कर दिया है।

भाजपा ने नीतीश कुमार को हटाकर बिहार की जनता के साथ छल किया:- कांग्रेस प्रवक्ता नदीम अंसारी 2साथ ही महिला आरक्षण बिल मामले पर भी देश की जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है।इसलिए पार्टी नेआगामी 30 अप्रैल को हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर जनता को उनकी गलत मंशा से अवगत कराया जाएगा।एक सवाल के जबाब में प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और देश मे यही एक विकल्प हो सकता है।

भाजपा ने नीतीश कुमार को हटाकर बिहार की जनता के साथ छल किया:- कांग्रेस प्रवक्ता नदीम अंसारी 3पार्टी बिहार में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिता राम,वरिष्ठ नेता रामक्लेवर सिंह,मो0 अबू तमीम समेत कई नेता मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article