समस्तीपुर: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल रहा – नीलम सहनी

DNB Bharat Desk

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पीएम मोदी जी के ऐतिहासिक कार्य 11साल बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुए भाजपा प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि 11साल पहले युपीए कांग्रेस के शासन में देश में भ्रष्टाचार इस तरह व्याप्त था जल थल नभ कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा जहां कांग्रेस को लूटने काम किया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल रहा - नीलम सहनी 2आज एनडीए पीएम नरेन्द्र मोदी जी के  11 साल में बेमिसाल उपलब्धियों से भरा है जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु पीएम मोदी जी की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए आवस, मुफ्त राशन, पेयजल आपूर्ति, पांच लाख तक मुफ्त इलाज, रसोई गैस, सहित अनेक लाभकारी योजना के माध्यम से पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लोगों को उठाया गया है। वहीं गुणात्मक शिक्षा और रोजगार को बढ़ाते हुए देश आज इंग्लैंड और जापान को पछाड़कर चौथा आर्थिक महाशक्ति बना ।

समस्तीपुर: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल रहा - नीलम सहनी 3सामरिक क्षेत्र में भारत दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है भारत के सैन्य ताकत का लोहा पूरा दुनिया मान रहा है।2047 तक को वैभवशाली बनाने के लक्ष्य को लेकर पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है।  कश्मीर से धारा 370  हटाने,भव्य राममंदिर निर्माण, सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुआ है।बिहार में पीएम मोदी जी के द्वारा दरभंगा एम्स, मखाना बोर्ड की स्थापना, कोसी क्षेत्र के विकास, हवाई अड्डे, एक्सप्रेस वे की घोषणा, गंगा नदी पर अनेक पुलों का निर्माण के साथ बिहार में डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए कार्य कर रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री भीम साहू भी उनके साथ रहे।

 मोदी जी के 11साल बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगा। वहीं सेवा और सुशासन और गरीब कल्याण लेकर संगोष्ठी भी आयोजित हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर ने संयुक्त रूप किया। जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने विषय प्रवेश कराते हुए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर पीएम मोदी जी का11 साल बेमिसाल उपलब्धियों से भरा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रो विजय कुमार शर्मा, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता ,, उमेश कुशवाहा,मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज,भाजपा जिला महामंत्री सुनील राय,ललन सिंह अरविंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन मोदीन, कपिल देव चौधरी, विष्णुदेव कुशवाहा, संजय सिंह, रामाकांत राय, वीणा साह, श्याम पासवान, मंत्री दीपक मंडल, रामबालक कुशवाहा,अभय कुमार गुड्डू, डॉ यू एस झा, डॉ आर के झा, वीरेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक निषाद,डी के मोहन झा, अमृतांशु कुमार, मीरा कुशवाहा कृष्ण गोपाल शर्मा, दीपक सहनी, ललित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article