बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में आग का तांडव, लाखों की संपत्ति जलकर राख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। भीषण आग लगने से एक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसमें लाखों रुपये के सामान खाक हो गए। आपको बताते चले बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में देर रात अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई।

 बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।

जब तक दुकानदार को इसकी जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा, तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान धू-धू कर जल रही थी। 

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में आग का तांडव, लाखों की संपत्ति जलकर राख 2स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

इस अगलगी की घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है।फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article