खोदावंदपुर तारा गांव में आग लगने से एस्बेस्टस का एक घर जलकर राख

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के फफौत पंचायत के तारा गांव में बुधवार की सुबह आग लग जाने से एस्बेस्टस का एक घर जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही  चारों ओर अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार  फफौत पंचायत के तारा गांव स्थित वार्ड नं 11 निवासी नेबी महतो के पुत्र रंजन महतो के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें घर में रखा इन्वर्टर, बैट्री, पंखा, कपड़ा, अनाज  आदि हजारों मूल्य का सामान  जल गया। तारा गांव के लोगों ने बताया  कि घर के सभी लोग गेहूँ काटने बहियार गए हुए थे।

खोदावंदपुर तारा गांव में आग लगने से एस्बेस्टस का एक घर जलकर राख 2इस बीच घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निपीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उनके द्वारा अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को  दे दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article