बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान काल बनकर आया ट्रक, एनएच-31 पर कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित एनएच-31 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम छा गया।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माली टोला निवासी रामचंद्र प्रसाद की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक राधा देवी प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलती थीं और एनएच-31 के पास टहलने जाती थीं। आज भी वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। 

बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान काल बनकर आया ट्रक, एनएच-31 पर कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत 2इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान राधा देवी के रूप में हुई।घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल ट्रक चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article