डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित सरैया माछ स्टेण्ड के पास रविवार को देर शाम में रोड किनारे पेशाब कर रहे एक युवक को अनियंत्रित टैक्टर ने कुचल दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 पर तैनात पुलिस को दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अपने कब्जे में कर प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान भवानंदपुर पंचायत के पबराढाव निवासी स्व उमेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र निरज कुमार के रूप में किया गया है।
निरज की मौत हो जाने कि सूचना मिलते ही परीजनो में कोहराम मच गया। पत्नी बब्लू कुमारी, पांच वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी व तीन वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के सर पर दुखों का पहाड़ सामने खरा हो गया है। पत्नी बब्लू कुमारी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि निरज मछ्ली खरीदने मुजफ्फरा बाजार स्थित सरैया गया हुआ था।
वहीं रोड किनारे पेशाब करने बैठा हीं था कि अनियंत्रित टैक्टर ने उसे रौंद दिया। परीजनो के द्वारा बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही निरज ने दम तोड़ दिया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट