समस्तीपुर: रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और हंगामा

DNB Bharat Desk

​समस्तीपुर:रोसड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा में सुबह सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

- Sponsored Ads-

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मिली जानकारी के अनुसार बच्चा सड़क के पास मौजूद था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​

समस्तीपुर: रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और हंगामा 2हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस के पहुँचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।वही ग्रामीणों ने ​फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने और ​पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा और ​सड़क पर स्पीड ब्रेकर और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण करने की मांग कर रहे थे। 

समस्तीपुर: रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और हंगामा 3​मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Share This Article