नालंदा: राजगीर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दरोगा देवकांत कुमार चढ़ा निगरानी के हत्थे,बाजार में 90 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा, थाना में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के राजगीर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक देवकांत कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Sponsored Ads-

 देवकांत कुमार 2019 बैच के प्रशिक्षु दरोगा बताए जाते है।जानकारी के मुताबिक, डॉ रविशंकर एक मामले में मदद और केस डायरी व आर्म्स रिपोर्ट में राहत देने के नाम पर दारोगा ने पीड़ित से 1 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 90 हजार पर तय हुई। जिसमें पचास हजार डीएसपी राजगीर और चालीस हजार दरोगा खुद को रखना था। 

नालंदा: राजगीर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दरोगा देवकांत कुमार चढ़ा निगरानी के हत्थे,बाजार में 90 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा, थाना में मचा हड़कंप 2परेशान होकर पीड़ित डॉ रविशंकर ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को रिश्वत लेते हुए आरोपी को बाजार से रंगे हाथ पकड़ लिया।दरोगा के मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रकम का हिस्सा DSP को देने की बात भी कही थी। 

नालंदा: राजगीर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दरोगा देवकांत कुमार चढ़ा निगरानी के हत्थे,बाजार में 90 हजार घुस लेते निगरानी ने दबोचा, थाना में मचा हड़कंप 3फिलहाल निगरानी टीम आरोपी को पटना ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि निगरानी विभाग के अधिकारी इस घटना के बारे में बोलने से साफ परहेज करते नजर आए।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article