नालंदा में बड़ी कार्रवाई, सरमेरा से 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, दिल्ली और पटना की संयुक्त टीम ने ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे मानव तस्करी का किया भंडाफोड़

DNB Bharat Desk

सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा बाजार स्थित एक मकान में  बड़ी छापेमारी की गई। जहां मानव अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली के सदस्य प्रियांक कानूनगो के नेतृत्व में दिल्ली से आई टीम तथा पटना से पहुंचे एडीजी, सीआईडी के अमित कुमार जैन और नालंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया।

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार सभी नाबालिग लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के उद्देश्य से सरमेरा लाया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली हैं। ऑर्केस्ट्रा संचालक भी रॉबर्ट्सगंज का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नालंदा में बड़ी कार्रवाई, सरमेरा से 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, दिल्ली और पटना की संयुक्त टीम ने ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे मानव तस्करी का किया भंडाफोड़ 2रेस्क्यू की गई सभी नाबालिग लड़कियों को महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षित अभिरक्षा में थाना लाया गया है, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले में मानव तस्करी और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। एएसपी नरूल हक ने बताया कि अभी भी इलाके में छापेमारी चल रही है.

Share This Article