डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बड़ा हादसा होते होते टल गया मामला समस्तीपुर जिले के मगरदाही घाट की है।यहाँ पुराने लचका पुल को काटकर हटाने का कार्य चल रहा था । इसी दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है।जानकारी के अनुसार पुल काटने दौरान एक मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था।

काम करते समय संतुलन बिगड़ने के कारण वह पुल से नदी में जा गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों एवं अन्य मजदूरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट