नालंदा:घर से बुलाकर युवक की ईंट- पत्थर से कूच कर हत्या, पड़ोसी से हुई थी कहासुनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र के सकरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में की गई है। युवक की हत्या हत्या ईंट और पत्थर से कुचल कर की गई है।

नालंदा:घर से बुलाकर युवक की ईंट- पत्थर से कूच कर हत्या, पड़ोसी से हुई थी कहासुनी 2घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पाकर बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। राजू की मां छठिया देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने आशंका जताई कि पहले से साजिश के तहत उसे बुलाकर हत्या की गई है।

नालंदा:घर से बुलाकर युवक की ईंट- पत्थर से कूच कर हत्या, पड़ोसी से हुई थी कहासुनी 3क्योंकि एक दिन पूर्व पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी के लौटने के बाद उसके बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article