पारिवारिक कलह ने ली जान: भगवानपुर में 23 वर्षीय युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने घर में गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान नरहरिपुर निवासी फूचो सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सत्वेश कुमार के रूप में की गैंघटना की सूचना पाकर एएसआई अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

घटना का कारण प्रथम दृष्टया पति पत्नी का विवाद बताया जाता है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article