समस्तीपुर: दोस्त की पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पिछले करीब 6 महीने से अपने दोस्त की पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर में रह रहा था। कथित तौर पर उसने दोस्त की पत्नी से शादी कर ली थी।

 मृतक युवक के परिजनों ने महिला के पहले पति पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। परिजनों के द्वारा युवक को मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर ले आया गया।सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन निवासी सूरज सोनी के रूप में हुई है। 

समस्तीपुर: दोस्त की पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 2टना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार को उसके साथ रह रही महिला डाॅली कुमारी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सूरज की दोस्ती दुधपुरा निवासी चंदन कुमार से हुई थी। चंदन एक आभूषण दुकान में काम करता था और इसी सिलसिले में उसका सूरज के घर आना-जाना था।

 इसी दौरान सूरज और चंदन की पत्नी डाॅली कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों साथ रहने लगे। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में सूरज और डाॅली ने मोरवा के खुदनेश्वर धाम मंदिर में कथित रूप से शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चंदन और डाॅली के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद डाॅली और सूरज समस्तीपुर छोड़कर मुजफ्फरपुर चले गए, जहां पिछले 6 महीने से किराये के मकान में रह रहे थे।

 समस्तीपुर: दोस्त की पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 3मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद सोनी ने आरोप लगाया कि चंदन लगातार सूरज और उसके परिवार पर डाॅली को छोड़ने का दबाव बना रहा था। वहीं डाॅली की मां बेबी कुमारी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी चंदन से कराई थी।उन्होंने बताया कि सूरज और चंदन की दोस्ती के दौरान ही सूरज और डाॅली के बीच प्रेम संबंध बने थे। हालांकि सूरज की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बताया गया है कि सुरज की पहले शादी नहीं हुई थी। 

उसकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और डाॅली के पहले पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। परिजनों को आवेदन देने कहा गया है।

 समस्तीपुर: दोस्त की पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 4आवेदन पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मुजफ्फरपुर जिले के संबंधित थाने को भेजा जाएगा। उक्त थाने के द्वारा ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जायेगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article