नालंदा में गरजे पप्पू यादव कहा बेटियों को न्याय नहीं तो सत्ता बेकार,कपसरी कांड पर पप्पू यादव का हमला बोले समाज और सिस्टम दोनों फेल
डीएनबी भारत डेस्क
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नालंदा जिला पहुंचे, जहां उन्होंने नूरसराय प्रखंड के कपसरी गांव जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार युवती के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस समाज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं, उसी समाज की बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब हम अपने ही समाज की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं, तो सत्ता और राजनीति का क्या अर्थ रह जाता है।पप्पू यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि वे इस लड़ाई को लगातार उठाते रहेंगे।
उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रौपदी के चीरहरण के समय भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी रक्षा की थी, लेकिन समाज आगे नहीं आया था आज भी स्थिति चिंताजनक है। वहीं, अपने एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला को ठेस पहुंचाना नहीं था।
यदि उनके शब्दों से किसी महिला को दुख हुआ है तो वे माफी मांगते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं से है, न कि महिलाओं से।
डीएनबी भारत डेस्क