नालंदा: आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी पर सवाल, कौशलेन्द्र कुमार बोले पार्टी में रोष फैलेगा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को लेकर जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद पूरी तरह परिवारवाद की पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार में ही रहेगी। 

उन्होंने दावा किया कि किसी कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने की कोई संभावना नहीं है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जदयू में शामिल होने की चर्चा पर कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि उनका पार्टी में आना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल सकती है। 

नालंदा: आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी पर सवाल, कौशलेन्द्र कुमार बोले पार्टी में रोष फैलेगा 2उन्होंने याद दिलाया कि आरसीपी सिंह ने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दिए थे, जिससे खासकर नालंदा की जनता आज भी आहत है। हालांकि अंतिम फैसला इस मुद्दे पर नीतीश कुमार ही लेंगे। उक्त बातें सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बड़ी दरगाह मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मे खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान कहा.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article