मोदी की विदेश नीति पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा ‘विदेश नीति देखनी है तो…’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी विदेश नीति पर चिंतन करने की बात कही है। दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मोदी सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है इसी वजह से आज मालदीव तक में इनका विरोध हो रहा है।

- Sponsored Ads-

इसी बात पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर मोदी की विदेश नीति के संबंध में जानना है तो कनाडा के प्रेसिडेंट डूडो से जाकर मिलना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने कहा जब यूक्रेन रूस का युद्ध चल रहा था तब पचास हजार से अधिक भारतीय को सुरक्षित बाहर निकलना यह मोदी की विशेष नीति थी और इसमें हाथ में तिरंगा लेकर पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए।

अगर विदेश नीति देखना है तो जी 20 देखें जिसमें अफ्रीका जैसे देश को मोदी ने कैसे शामिल कराया। आज आलम यह है कि अमेरिका रूस जैसे बड़े देश भारत से हाथ मिलाने को तैयार हैं, अब तो चीन भी मोदी सरकार की तारीफ करते हैं नहीं थक रहे। खड़गे जी अपना ज्ञान अपने ही पास रखें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article