संविधान कुचलने वाले अब बन रहे हैं उसके रक्षक, राहुल गांधी कर रहे हैं देश को गुमराह – मनोज सिंह

DNB Bharat Desk

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। नालंदा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही संविधान विरोधी रही है।प्रदेश मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र और संविधान को कुचला, वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान और आरक्षण विरोधी होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

संविधान कुचलने वाले अब बन रहे हैं उसके रक्षक, राहुल गांधी कर रहे हैं देश को गुमराह - मनोज सिंह 2उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था। मनोज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, संविधान की प्रति लेकर लोगों को गुमराह करते हैं और देश में डर का माहौल बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश करती रही है।

- Sponsored Ads-

संविधान कुचलने वाले अब बन रहे हैं उसके रक्षक, राहुल गांधी कर रहे हैं देश को गुमराह - मनोज सिंह 3उन्होंने कहा कि जो लोग आज खुद को संविधान का रक्षक बता रहे हैं, वही वास्तव में उसके सबसे बड़े भक्षक बन चुके हैं।वंशवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसे दलों में परिवारवाद चरम पर है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक और बिहार में लालू प्रसाद यादव से लेकर राबड़ी देवी और फिर तेजस्वी यादव तक, सत्ता परिवार के ही इर्द-गिर्द घूमती रही है।

Share This Article