बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने किया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk

प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय चौक पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी विभिन्न चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल लोगो तक पहुंचने के लिए विभिन्न तरीके से प्रयास कर रही है।इसी के तहत युवा राष्ट्रीय जनता दल  प्रदेश की ओर से निर्धारित कार्यक्रम को लेकर युवा राजद के कार्यकर्त्ताओ ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय चौक पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।

- Sponsored Ads-

चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड प्रधान महासचिव प्रवीण पाल ने किया। वही मंच संचालन युवा राजद जिला महा सचिव गौरव कुमार दास ने किया। कार्यक्रम के दौरान युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव,राजद जिला महा सचिव अरूण यादव,पुर्व युवा जिला प्रवक्ता  विकास पासवान,युवा राजद जिला महासचिव गौरव कुमार दास,जिला युवा महासचिव बलराम निषाद,जिला कार्यकारणी सदस्य जयप्रकाश यादव ने चौपाल कार्यक्रम के दौरान अपनी अपनी बातों को रखा।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने किया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 2उन्होने कहा कि राजद कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मतदाताओं को जागरुक करने का काम करेंगे। जिससे आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव के दौरान राजद ज्यादा से ज्यादा सीट पर विजय मिल सके। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश यादव कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवाओं के जुड़ने से गांव में राजद सांगठनिक रूप से मजबूत होगी और हम लोग बूथ स्तरीय पर मजबूती प्रदान करेंगे और आगामी 2024 और 25 चुनाव में विजय प्राप्त करने का काम करेंगे।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने किया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 3उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महंगाई , बेरोजगारी से आम गरीब लोगों की जीना दुर्लभ हो गया है। नई शिक्षा नीति से गरीब तबके के लोग मुख्य रूप से प्रभावित होंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोक सभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था। किन्तु 9 वर्ष गुजरने के बाद भी दो लाख बेरोजगारो को भी नौकरी नही दे पाई।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने किया चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 4चौपाल कार्यक्रम में मौके पर राजद सुजीत यादव,नीतीश कुमार,विजेंद्र राय,सुमन कुमार,मिथिलेश राय,देवानंद राय, राकेश कुमार,मनीष कुमार,छोटू कुमार,कन्हैया कुमार,सन्नी कुमार युवा राजद नेता बिपिन राम , मनोज ठाकुर , राजद नेता मोहम्मद अलाउद्दीन समेत दर्जनी राजद कार्यकर्ता मौजूद थें।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article