डीएनबी भारत डेस्क
आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नालंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित महाबोधि कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी 38 बटालियन के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान जदयू विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को जलवायु परिवर्तन के खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए हमें अभी से ठोस कदम उठाने होंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, जलवायु संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर भी विशेष चर्चा की गई।
एनसीसी कैडेट्स ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स अधिकारी राजेश बाहरी ने कहा कि आज के युवा ही कल का भविष्य हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करें और एक बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।इस मौके पर लगभग पांच सौ पद लगाने का संकल्प लिया।
डीएनबी भारत डेस्क