डीएनबी भारत डेस्क
विकास के कार्यों में कोई शिथिलता नहीं बरतें अधिकारी। सहयोग शिविर में किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर पंचायत के समीपस्थ शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय महना में आयोजित सहयोग शिविर का अध्यक्षता करते हुए डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने कहा।

डीएम श्री शास्त्री ने अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मी को कहा कि विकास के कार्यों को पहली प्राथमिकता दें। विकास के साथ- साथ राजस्व, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पीएचईडी, उद्योग , डाक, गृह सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में किसी का भी कार्य किसी स्तर पर कोई नहीं अटकाए। चिन्हित होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम के इस सख्त लहज़े से अधिकारियों तथा कर्मियों में हड़कंप सी मच गई।
उ
न्होंने इसमें जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करने का अपील किया। उन्होंने कहा सहयोग शिविर में आए आवेदनों को ऑनलाइन कर शतप्रतिशत निष्पादन किया जाता है। जिन प्रतिवादियों का जो समस्या हो उसे सहयोग शिविर के वेवसाईट पर ऑनलाइन करने में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहयोग करें। वहीं डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, प्रखण्ड म्रमुख अनीता कुमारी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, आरओ रामविनोद ठाकुर, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मुकेश, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी सत्येन्द्र कुमार,
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बरौनी हिमांशु शेखर, बीडब्ल्यूओ बैजू पासवान, एमओ संजीव कुमार, उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य मो यूनुस, जिला बीस सूत्री सदस्य महेन्द्र दास, प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य राजकिशोर सिंह, बिपिन सिंह, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि अमित कुमार , प्रमुख परिनिधि शैलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे गणमान्य नागरिकों तथा अधिकारियों ने राष्ट्र गान एवं राष्ट्र गीत गाकर सहयोग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार नूरपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 105 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 105 आवेदनों को ऑनलाइन किया गया है तथा 81 आवेदनों का निष्पादन किया गया। लम्बित रहे 24 आवेदनों में सर्वाधिक राजस्व विभाग में -9, इसके अलावा शिक्षा विभाग में -3, पंचायती राज विभाग -3, पीएचईडी -2, ऊर्जा विभाग कनीय अभियंता आपूर्ती बीहट प्रशाखा -2, गृह विभाग -2, पथ निर्माण विभाग -1, मनरेगा में -1 तथा डाक विभाग में -1 आवेदन निष्पादन हेतु लम्बित है।
इस तरह से मात्र 24 आवेदनों पर निष्पादन हेतु कार्य किया जा रहा है। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि योजना एवं विकास (जन्म – मृत्यु) , सामाजिक सुरक्षा पैंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, एलएसबीए स्वास्थ्य विभाग, परिवहन एवं कृषि विभाग में लंबित आवेदनों की संख्या -0 (शून्य) है। इस दौरान लाभार्थियों के बीच जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य वितरित किया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट