जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में बुधवार को प्रखंड के दो जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। पहला कार्यक्रम माया महिला  जीविका ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर  सामुदायिक समन्वयक रश्मि भारती व सुजाता कुमारी ने प्रकाश डाला। माननीय मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़ कर सुनाया गया।

- Sponsored Ads-

जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन 2इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आए बदलावों को फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ महिलाएं कैसे ले सकती हैं पर केंद्रित लीफलेट का वितरण भी किया गया।सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुकी लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।

जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन 3लाभार्थियों ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं के कारण वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। संवाद के दौरान महिलाओं ने अपनी अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को रेखांकित किया।वहीं दूसरा कार्यक्रम शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रसलपुर में आयोजित किया गया। महिलाओं ने विभिन्न फिल्मों एवं आईईसी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जाना।

जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन 4कार्यक्रम का मंच संचालन क्षेत्रीय समन्वयक प्रशांत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन सामुदायिक समन्वयक पूनम कुमारी एवं पूजा कुमारी के द्वारा किया गया। मौके पर बीपीएम रवि प्रकाश ने बताया कि प्रखंड में कुल 105 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसमें अभी तक 25 ग्राम संगठन मै कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर कैडर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Share This Article