बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिवस

DNB Bharat

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने केक काटकर मनाया अपने प्रिय सांसद का जन्मदिन

डीएनबी भारत डेस्क 

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के जन्मदिवस को जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया । जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया । बगडोभ में राजीव वर्मा के नेतृत्व में केक काटकर व मिठाई वितरण कर धूमधाम से सांसद का जन्म दिवस मनाया गया ।

- Sponsored Ads-

जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने गिरिराज सिंह के लंबी आयु की कामना करते हुए बताया कि बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद गिरिराज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में हम लोगों ने मनाया ।जिसके तहत जिला भाजपा के द्वारा कई जगहों पर कार्यक्रम किया गया है।

राजीव वर्मा ने कहा कि गिरिराज सिंह का आशीर्वाद सदैव हम सब को मिलता रहे भगवान गिरिराज सिंह को लंबी आयु दें ताकि वह इसी प्रकार से बेगूसराय व देश की सेवा करते रहे ।लोकसभा संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि हम सभी लोग अपने यशस्वी सांसद के दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें लंबी आयु दें एवं वह इसी प्रकार राष्ट्रवाद की परचम को देश में लहराते रहे। जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह का प्रतिनिधित्व आगे भी हम लोगों को मिलता रहे इसकी कामना करते हैं।

Share This Article