बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड पर अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी; हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड फाटक संख्या 18 व 19 मजनूपुर नवादा हॉल्ट के समीप बुधवार को लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कुछ ही समय में महिला की मौत होने की खबर इलाके में फैली गयी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी. लेकिन लोगों ने उक्त महिला की पहचान नहीं कर सका.

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे के किनारे से गुजरने वाले राहगीर की नजर बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड के बीच में पड़ी जहां महिला का शव था. कुछ ही देर में बात कानों कान स्थानीय लोगो तक पहुंची और देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों का कहना था कि महिला किसी ट्रेन से गिर गयी, वही कुछ लोग महिला की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक के बीच में रखने की बात कर रहे थे.

बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड पर अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी; हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस 2इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल पासवान ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि बछवाड़ा बरौनी रेल खंड फाटक संख्या 18 और 19 मजनूपुर नवादा के समीप एक महिला का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए उक्त महिला के शव अपने कब्जे में ले लिया. मृतक महिला गेहुंआ रंग की है जो लाल रंग का साड़ी व ब्लाउज पहने हुए है और हाथ में चुड़ी पहन रखी है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल पर जांच की गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. समाचार प्रेषण तक उक्त मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है.

Share This Article