डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले में बुधवार को करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई।पहली घटना रहूई थाना क्षेत्र इलाके के बरांदी गांव में करेंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय सूरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।रिश्तेदार ने बताया कि सूरज कुमार अपने ही घर में नित्य क्रिया कर रहा था
- Sponsored Ads-

इसी दौरान हुआ करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही दूसरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र इलाके के मिल्की पर गांव की है जहां ट्यूबवेल पर जाने के दौरान करेंट की चपेट में आ गया।
बताया जाता है 11 वर्षीय मोहित कुमार धान की मोरी उखाड़ने को लेकर खेतो के तरफ जा रहा था तभी बिजली के खंभे से तार मोहित कुमार पर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गया। आपको बता दे कि बरसात के दौरान जिले में करंट से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
