खगड़िया: बच्चों के साथ गर्मी छुट्टी मनाने ट्रेन से मायके जा रही एक महिला के 8 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषणों को बदमाशों ने चुराया

DNB Bharat Desk

अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाए।कहीं आपके ट्रॉली बैग से बदमाश कहीं आपके कीमती सामानों को न उड़ा लें। जी हां, ताजा मामला खगड़िया – सहरसा रेलखंड के बदला स्टेशन के नजदीक की है।जहां खगड़िया स्टेशन से  सवारी गाड़ी ट्रेन से बख्तियारपुर स्टेशन जा रही एक महिला के ट्रॉली बैग से बदमाशों ने 8 लाख मूल्य का सोने और चांदी के जेवरात के साथ नगदी भी उड़ा ले भागा है।

 खगड़िया: बच्चों के साथ गर्मी छुट्टी मनाने ट्रेन से मायके जा रही एक महिला के 8 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषणों को बदमाशों ने चुराया 2पीड़िता निभा देवी की माने तो अज्ञात बदमाश ने ट्रेन में ही बिना भनक लगे, ट्रॉली बैग के चेन को तोड़कर ट्रॉली बैग के अंदर रखे जेवरात और नगदी रखे छोटे बैग  को चुरा लिया और आसानी से ट्रेन से उतर गया। बदमाश खगड़िया स्टेशन से ही पीछा करते , ट्रेन के बोगी में साथ बैठा था।हालांकि मानसी GRP थाना में केस दर्ज हो गया है।और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

खगड़िया: बच्चों के साथ गर्मी छुट्टी मनाने ट्रेन से मायके जा रही एक महिला के 8 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषणों को बदमाशों ने चुराया 3मानसी GRP थाना के प्रभारी थानेदार ने बताया कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।आपको बता दें कि पीड़िता खगड़िया जिले की रहने वाली है।पीड़िता निभा अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है।गर्मी छुट्टी पर बच्चों के साथ सपरिवार मायके सहरसा के बख्तियारपुर जा रही थी।इसी दौरान घटना का शिकार हो गई।दो दिन पूर्व दिल्ली से खगड़िया आई थी।

Share This Article