बेगूसराय में जमीनी विवाद एक महिला को ईट पत्थर से पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत की है। घायल महिला की पहचान वीरपुर पूर्वी निवासी सुनीता देवी के रूप में की गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में पड़ोस के रहने वाले गोतिया ने एक महिला को ईट पत्थर से पीट कर घायल कर दिया । घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत की है। घायल महिला की पहचान वीरपुर पूर्वी निवासी सुनीता देवी के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

सुनीता देवी के पुत्र श्याम कुमार ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी गोतीया विजय कुमार से कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विजय कुमार ने उसकी जमीन पर जबरन दीवाल बनाने की कोशिश की और इसी का विरोध जब उसकी मां सुनीता देवी ने की तो विजय कुमार एवं उसके पुत्र ने ईट पत्थर से हमला कर दिया जिससे सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई ।

बेगूसराय में जमीनी विवाद एक महिला को ईट पत्थर से पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2 परिजनों के द्वारा सुनीता देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । फिलहाल पीड़ित ने लिखित रूप से वीरपुर थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article