बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है ईलाज

DNB Bharat Desk

फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा 2 पंचायत की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा 2 पंचायत की है। पीड़ित कन्हैया कुमार ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी विकास कुमार  तकरीबन 2 वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

- Sponsored Ads-

न्यायालय एवं जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही उसके पक्ष में फैसला दिया जा चुका है लेकिन फिर भी विकास कुमार जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। बीती रात भी विकास कुमार पोद्दार राजेश कुमार एवं उसके अन्य साथी तलवार लोहे के सरिया एवं पिस्टल के साथ उसके घर पर आ धमके तथा मारपीट करने लगे। जब कन्हैया पोद्दार ने इसका विरोध किया तो विकास पोद्दार ने उस पर तलवार से हमला कर दिया जिससे उसकी उंगली कट गई।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है ईलाज 2 साथ ही साथ कन्हैया कुमार का आरोप है कि विकास एवं उसके साथियों ने गोलीबारी भी की । मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है । बाद में कन्हैया पोद्दार ने फुलवरिया पुलिस को मोबाइल के माध्यम से इस घटना की सूचना दी तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article