वीरपुर में बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का पीएचसी पर उग्र प्रदर्शन, लेखापाल पर लगाया मनमानी का आरोप

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने वीरपुर पीएचसी में पदस्थापित लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता के खिलाफ गुरुवार को पीएचसी पर उग्र धरना प्रदर्शन करते हुए आठ माह से बकाए मानदेय और प्रोत्साहन राशि देने में विलंब करने से ख़फ़ा होकर जमकर नारेबाजी की। 

- Sponsored Ads-

आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लेखापाल के मनमानी से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को आठ माह से मानदेय व प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जिससे खफा हो कर हम लोग आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि जिला के अन्य प्रखंडों में वीरपुर प्रखंड को छोड़कर आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि मिली है।

वीरपुर में बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का पीएचसी पर उग्र प्रदर्शन, लेखापाल पर लगाया मनमानी का आरोप 2इस संबंध में लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार के द्वारा नियम में चेंज किया गया है।अब इन लोगों को ट्रेज़री के माध्यम से पैसा मिलेगा। यहां से जो पेमेंट के लिए पेपर भेजा गया था वह 28 मार्च को रिजेक्ट हो गया है तो अब कुछ विलम्ब तो होगा ही।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article