डीएनबी भारत डेस्क
दिल्ली एवं पटना में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में तथा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर आज बेगूसराय में भी आयशा एवं ए आई वाय एफ के छात्रों ने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों का यह जुलुस विभिन्न सड़कों से गुजरता हुआ बेगूसराय समाहरणालय पहुंचा जहां पर छात्रों के द्वारा समाहरणालय परिसर में जबरन खोजने की भी कोशिश की गई।

लेकिन जिला प्रशासन की ओर से भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे की छात्र समाहरणालय में के अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके। हालांकि इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह तथा धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में नारे लगाए एवं प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि आज पूरे देश में तानाशाही सरकार है जो अब आम आदमी का अधिकार हनन करने की कोशिश में लगी हुई है।
आलम यह है कि सरकार यह चाहती है कि अब लोग उसका विरोध भी ना करें और यदि सरकार का विरोध किया जाता है तो छात्रों पर एवं आम लोगों पर लाठी चार्ज किया जाता है । जो की काफी बर्बरता पूर्ण रवैया है। छात्रों ने आगे भी आक्रोषपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएनबी भारत डेस्क