समस्तीपुर में सनसनी: सोए हुए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, प्राइवेट पार्ट और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में बीती रात सोए हुए अवस्था में एक युवक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि चाकू लगने के बाद भी युवक ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वो भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान डुमरामा  गांव निवासी संफूल महतो का 45 वर्षीय पुत्र रामानंद महतो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामानंद सोमवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था तभी बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों से उसकी उठापटक भी हुई और चाकू लगने के बाद भी उसने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश फरार होने में सफल हो गए। इधर चाकू से घायल रामानंद महतो को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि मृतक के पेट,गर्दन और प्राइवेट पार्ट में चाकू मारा गया है।

समस्तीपुर में सनसनी: सोए हुए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, प्राइवेट पार्ट और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार 2घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में मृतक के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के लोग सोए हुए थे कि रात करीब 1.30 बजे चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर हमलोग गड़बड़ी बाहर आए तो देखा कि पिताजी से खून से लथपथ पड़े थे। अंकित ने गांव के ही भरत राय पर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसके पिता कश्मीर में बर्फ फैक्ट्री में काम करते थे और 15 अप्रैल को वो जाने वाले थे।उसने बताया कि ठंड कम होने पर करीब छे महीने कश्मीर में रहते थे और ठंड बढ़ने पर वो वापस गांव आ जाते थे।फिलहाल वो यहां टोटो चलाते थे।

अंकित ने बताया कि आरोपी भरत राय भी उसी बर्फ फैक्ट्री में काम करता था लेकिन उसका व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण मालिक ने उसे हटा दिया था। इसी बात को लेकर पिताजी से उसका विवाद हुआ था। दूसरी ओर इस संबंध में सदर डीएसपी टु संजय कुमार ने बताया कि चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के पीछे कश्मीर की बर्फ फैक्ट्री में मजदूर को भेजने का विवाद है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है।

Share This Article