रंगदारी टैक्स नहीं दिया तो अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एक बार फिर बेख़ौफ बदमाशो ने एक युवक से पिस्तौल का भय दिखाकर 15 ग्राम सोने की चैन एवं दस हजार नगद की छिनतई कर ली। साथ ही विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को पिस्तौल के बट से पीट कर घायल कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है। पीड़ित युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला निवासी कृष्ण कुमार एवं रंजन कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बाइक को ठीक करवा रहा था तभी नौला निवासी सोनू कुमार उर्फ फाइटर वहां पहुंच गया और उससे रंगदारी टैक्स की मांग करने लगा और जब इसका विरोध किया तब पिस्तौल का भय दिखाकर उसके भाई रंजन कुमार से सोने की चैन एवं जेब में रखे दस हजार रुपए नगद छीन लिए तथा कृष्ण कुमार को पिस्तौल के बट से पीट कर घायल कर दिया तथा रंगदारी देने की धमकी देने लगा। फिलहाल पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध नगर थाने में लिखित रूप से शिकायत की है एवं न्याय एवं रक्षा की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article