बेगूसराय में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती कलंकित हुई है जहां पैसे की लेनदेन के कारण ही दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रुपया के लेनदेन में ही दोस्त ने दोस्त को गोली मार कर घायल किया है।घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2घायल युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले संजीव कुमार का पुत्र चीकू कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में घायल चिंकू कुमार ने बताया है कि मेरे दोस्त का रुपया बकाया था। उन्होंने बताया कि जब हम उधर से लौट कर आ रहे थे।

बेगूसराय में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3तभी दोस्तों के द्वारा ही गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल घायल अवस्था में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी है। मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article